झारखंड+

गिरिडीह: प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन संपन्न

जिला प्रशासन के आदेशानुसार प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय तिसरी द्वारा निर्गत पत्रांक 154 (13/8/2022 ) के आधार पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के सहयोग से तिसरी में 99 आंगनवाड़ी स्तर पर ग्राम बाल संरक्षण समिति के गठन कार्य को पूरा होने के पश्चात आज 14 सदस्यीय प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की गठन प्रक्रिया विधिवत रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संतोष प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय ने सभा की शुरुआत में सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की ताकि बाल संरक्षण समिति के कार्यों को बढ़ावा दिया जा सके।

संयुक्त प्रयास की आवश्यकता: संदीप कुमार

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के सहायक परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार नयन ने सभी से बाल संरक्षण समिति के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया। उन्होंने बताया कि, बच्चों से संबंधित समस्याओं को सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से समाधान करते हुए बाल मित्र प्रखंड, बनाने की दिशा में अग्रसर होना है।

इस दौरान डॉक्टर महेश्वरम जी ने सभी को स्वास्थ्य योजना लाभ के संदर्भ में आवश्यक जानकारी साझा किया।
प्रखंड प्रमुख श्री राजकुमार यादव ने कहा कि मिलकर बाल संरक्षण समिति के कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करते हुए बच्चों से जुड़ी समस्याओं का निपटारा कर उन्हें उनके अधिकारों का लाभ दिलाना हम सभी की प्राथमिकता है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी असीम बाड़ा, बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार, उप प्रमुख बैजू मरांडी, तिसरी मुखिया किशोरी साव, मनसाडीह मुखिया बसंती मरांडी, मुखिया संघ अध्यक्ष पिंकेश सिंह, चंदोरी मुखिया, किशोर आसिफ संसारी, किशोरी गुपसाना प्रवीण, राजू सिंह, उदय राय, संदीप नयन, विकास पांडेय आदि भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version