झारखंड+

धनबाद की बॉडी बिल्डर माधवी विलोचन का 54वां एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 हुआ चयन

54वां एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 का मालदीव्स में आयोजन होने जा रहा है, जिसमें ना केवल धनबाद बल्कि पूरे झारखंड से सिर्फ बॉडी बिल्डर माधवी विलोचन का ही इस प्रतियोगिता में सिलेक्शन हुआ है, जो ना केवल माधवी के माता पिता बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है।

एशिया में 15 से 21 जुलाई तक ये प्रतियोगिता मालदीव्स में आयोजित होगी, वहीं वर्ल्ड कॉम्पिटिशन नवंबर में इंडोनेशिया में आयोजित होने वाला है।
टीम इंडिया से पूरे भारत से लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें अलग अलग कैटेगरीज में 80 खिलाड़ियों का चयन हुआ। प्रतियोगिता के लिए पूरे भारत से सिर्फ 20 से 25 फीमेल्स का ही चयन हुआ।

झारखंड और धनबाद से केवल माधवी का चयन

झारखंड और धनबाद से केवल माधवी ही इस प्रतियोगिता में शामिल होकर झारखंड का नाम रौशन करेंगी। माधवी वीआईपी कॉलोनी बेकारबांध धनबाद की रहने वाली है। माधवी इससे पहले मिस झारखंड, मिस इस्टर्न इंडिया, स्ट्रॉगेस्ट वूमेन ऑफ इंडिया के साथ कई अन्य खिताब जीत चुकी हैं।

माधवी विलोचन

Exit mobile version