Site icon झारखंड+

गिरिडीह: कोडाडीह में विवाहित गनपत मंडल का फंदे से लटकते मिला शव

गिरिडीह (ब्रह्मदेव कुमार वर्मा) : जमुआ थाना क्षेत्र के चुंगलो स्थित कोडाडीह में एक विवाहित का शव गुरुवार सुबह संदिग्थ परिस्थितियों में फांसी से लटका हुआ उसी के कमरे में मिला।गनपत मंडल अपने ही घर में राशन की दुकान थी, वहीं व्यपार करते थे। मृतक का नाम गनपत मंडल(विकलांग)उम्र 38 वर्ष पिता बाबूलाल मंडल बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे एक लड़का एक लड़की को छोड़ गया है। घटना की सूचना पाकर जमुआ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

पुलिस ने पूरी जानकारी लेते हुये आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश की। इस घटना की जानकारी देते हुये गनपत मंडल के छोटे भाई बिनोद मंडल , पिता बाबूलाल मंडल ने बताया कि पिछले तीन महीने से उनका व्यापार अच्छा से चल नही रहा था। कहा कि घर से रिलेशन से यह किसी भी तरह की कोई परेशानी नही थी, और ना ही घर में किसी भी तरह की आपसी उलझन थी। जानकारी देते हुये कहा कि गुरुवार सुबह 4 बजे उठने के बाद नदी तरफ गये, मंदिर होते हुये घर आये। अचानक क्या हुआ नही कहा जा सकता है। अचानक इस प्रकार की घटना सुनकर पूरा परिवार अचंभित और शोक में डूबा हुआ है। रो-रो कर परिजनों व गांवों वालों का बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के लिये जमुआ थाना पुलिस ने शव को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

Exit mobile version