झारखंड+

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन बेटियां चयनित

इंग्लैंड के बर्मिघम में 28 जुलाई से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हाकी टीम का चयन किया गया।
टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, और संगीता कुमारी का भी चयन किया गया है। झारखंड की तीनों खिलाड़ी अभी नीदरलैंड में प्रो लीग हाकी खेल रही हैं लीग खत्म होने के पश्चात तीनों 1 जुलाई से आयोजित विश्व कप महिला हाकी
प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी।

कामनवेल्थ गेम्स में भारत को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स, घाना के साथ पूल ए में रखा गया है। भारत अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को घानां के खिलाफ करेगा। चयन पर हाकी झारखंड के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

सलीमा टेटे
संगीता कुमारी
निक्की प्रधान

तीनों खिलाड़ी अलग अलग चीजों में महारथ

चयनित निक्की प्रधान डिफेंडर है। सलीमा टेटे मिडफील्डर है वहीं संगीता कुमारी फॉरवर्ड से खेलती है। तीन परिवर्तन के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रकार है:- गोलकीपर सविता (कप्तान), रजनी इतिमार्पू. डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का (उप कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता मिडफील्डर : निशा, सुशीला चानू, पुखराम्बाम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सलीमा टेटे. फॉरवर्ड वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी और संगीता कुमारी.

Exit mobile version