• रामगढ़ शहरवासियों को नशा के खिलाफ किया गया जागरुक
रामगढ़ | संवाददाता
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन जिला कमेटी रामगढ़ की ओर से नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना चौक से सुभाष चौक तक पैदल मार्च हुआ। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से जगह-जगह नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हमारा संगठन बढ़ – चढ़ कर हिस्सा ले रही है। इसी के तहत रामगढ़ शहर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मुबारक हुसैन, रामगढ़ जिला महिला अध्यक्ष कल्याणी झा, जिला प्रभारी नीरज पाठक, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रेमिका बोदरा, जिला सचिव शौकत अली, जिला उपाध्यक्ष मुकर्रम अंसारी, जिला महासचिव हसीबुल अंसारी, जिला संगठन सचिव अनिल गुप्ता, जिला सह सचिव मनोज कुमार शाह, जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद अग्रवाल, रामजी गोप, सुरेश प्रसाद, मुकेश कुमार शर्मा, सुमित कुमार, मेहनाज खातून, राजेश कुमार सोनी, फुलेश्वर साव, दिनेश कुमार, चांदनी परवीन, आफताब अंसारी, अनीष अंसारी, निर्मला देवी, समावती देवी, सलीका देवी, मंसूर अंसारी, उपेंद्र मुखर्जी, शाहबान अंसारी आदि मौजूद थे।
