झारखंड+

शिक्षा को लेकर रामगढ़ विधायक ममता देवी गंभीर : संकेत सुमन 

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने जताया आभार
रामगढ़ | संवाददाता
एनएसयूआई रामगढ़ की विधायक ममता देवी से लगातार रामगढ़ महाविद्यालय को अपग्रेड करने की मांग कर रही थी। जिसको लेकर रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी ने विधानसभा में जोरदार तरीके से मामला रखा। बुधवार को विधानसभा सत्र में शून्य काल के दौरान विधायक ने रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ को विश्वविद्यालय बनाने का मांग किया। वहीं उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र – छात्राओं की संख्या सहित उन्होंने सभी अहर्ताओं से अवगत कराया। विधायक की पहल का एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष संकेत सुमन स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधायक ममता देवी शिक्षा को लेकर काफी गंभीर है। इसे लेकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामगढ़ विश्वविद्यालय के निर्माण से रामगढ़ जिले के विद्यार्थीयो को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे। रामगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अलग कीर्तिमान गढ़ेगा।

एनएसयूआई झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष संकेत सुमन

Exit mobile version