झारखंड+

रामनवमी पर नईसराय में स्थाई झांकी मंचन के साथ निकलेगा भव्य जुलूस

• अध्यक्ष बने पवन करमाली और सचिव प्रकाश महतो
रामगढ़ | संवाददाता
प्राचीन हनुमान मंदिर नईसराय बस्ती के प्रांगण में मंगलवार की देर शाम हिन्दू समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नरेश महतो और संचालन अरविंद जायसवाल ने किया। इस दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ। त्योहार के अवसर पर रामनवमी पूजा, झांकी के साथ भव्य जुलूस निकालने पर सहमति बनी। मंदिर समिति से जुड़े प्रत्येक घर के लिए 501 रुपए चंदा निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम की सफलता पूर्वक आयोजन को लेकर समिति का गठन हुआ। जिसमें संरक्षक अरविंद जायसवाल, नरेश महतो, सूरज शर्मा, जनार्दन तिवारी और बालेश्वर ठाकुर चुने गए। साथ ही अध्यक्ष पवन करमाली, उपाध्यक्ष धीरज ठाकुर, सचिव प्रकाश महतो, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, उप सचिव मुन्ना ठाकुर होंगे। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में टीपू करमाली, शशि तिवारी, दीपक राय, सूरज करमाली, मुकेश ठाकुर, विशाल राय, शंभू गुप्ता, सुमित करमाली, दीपक साहू, सुदेश करमाली, राहुल गुप्ता चुने गए।

नईसराय रामनवमी पूजा समिति सदस्य गण

मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी नईसराय की झांकी : पवन

नईसराय रामनवमी पूजा समिति अध्यक्ष पवन करमाली ने कहा कि पूरे रामगढ़ शहर में नईसराय की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें समिति सदस्य कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्रम को भव्य रूप देने में समिति के सभी सदस्यों से जुटने का आह्वान किया। समिति सदस्य ने जो जिम्मेवारी दी है, इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में सभी सदस्यों के मिलकर पूरी ईमानदारी से पालन करूंगा। वहीं सचिव प्रकाश महतो ने भी जिम्मेवारी पर खरा उतरने की बात कही। इसे लेकर तैयारी में अभी से जुटने का ऐलान किया।

रामनवमी पूजा समिति अध्यक्ष पवन और सचिव प्रकाश
Exit mobile version