झारखंड+

निकाय चुनाव में जेएलकेएम मजबूत विकल्प : पवन महतो

नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र के वार्ड 4 कमेटी का हुआ विस्तार
रामगढ़ | संवाददाता
नगर परिषद क्षेत्र के दिगवार में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा,नगर कमिटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष पवन कुमार महतो और संचालन ज़िला महासचिव राजेश महतो और कोषाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान सर्वसम्मति से वार्ड 4 कमेटी का गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष राजेश कुमार, महासचिव बिट्टू कुमार, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव रवि कुमार और अनिकेत कुमार चुने गए। इसके अलावा संरक्षक की जिम्मेवारी जीतन महतो और मीडिया प्रभारी सागर कुमार हुआ। साथ ही कार्यकारिणी समिति में राजू कुशवाहा, कुलदीप कुमार, लोकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, चंद्रलाल कुमार, अवधेश कुमार,विकास कुमार शामिल किए गए। नगर परिषद अध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक है। इसलिए सभी कार्यकर्ता संगठन मजबूती में जुट जाए। कम समय में जन मुद्दों को लेकर जेएलकेएम ने सबसे ज्यादा संघर्ष किया है। इसलिए यहां हमलोग मजबूत विकल्प हैं। मौके पर केंद्रीय महिला उपाध्यक्ष गुड्डी देवी, ज़िला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, ज़िला वरीय उपाध्यक्ष तीर्थनाथ महतो, ज़िला वरीय उपाध्यक्ष अनिल महतो,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो, युवा मोर्चा के रोहित कुमार, मांडू प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र कुमार,संजय कुमार,सन्नी कुमार,रवि गिरी,विकास कुमार,गुलाब गिरी,ओम प्रकाश कुशवाहा,रवि यादव आदि मौजूद थे।

बैठक में मौजूद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेतागण।

Exit mobile version