झारखंड+

केरल के तीन दिवसीय दौरे पर है रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी

• शैक्षणिक और पंचायती राज व्यवस्था का कर रही अवलोकन
रामगढ़|संवाददाता
रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी तीन दिवसीय दौरे पर केरल में है। उनके साथ झारखंड की 17 जिला परिषद अध्यक्ष हैं। जिसमें प.सिंहभूम, खूँटी, गुमला, लोहरदग्गा, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हज़ारीबाग, सरायकेला खरसावां, लातेहार, गढ़वा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ आदि शामिल हैं। सभी केरल इंस्टिट्यूट ऑफ़ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन का आवासीय भ्रमण पर है। इस दौरान सभी जिला परिषद अध्यक्ष जनप्रतिनिधि केरल के पंचायती व्यवस्था से रूबरू हो रहे हैं। साथ ही भ्रमण टीम केरल के एक ग्राम पंचायत और एक जिला परिषद का दौरा कर फण्ड, फंक्शन और फंक्शनरीज के बारे में जानकारी प्राप्त कर समझ विकसित करेंगें। रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी ने बताया कि दो दिनों से केरल में हूं। इस दौरान काफी कुछ समझने और सिखने को मिल रहा है। बेहतर चीजों को रामगढ़ जिला में लागू करने का प्रयास करुंगी। साथ ही यहां नहीं पहुंच पाने वाले जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

तीन दिवसीय केरल दौरे के दौरान पंचायती राज जनप्रतिनिधि।
Exit mobile version