झारखंड+

सांसद और जनता के बीच बनूंगा मजबूत सेतू : अनमोल सिंह

रांची रोड में सम्मानित किए गए कैंट सांसद प्रतिनिधि
रामगढ़ | संवाददाता
रांची रोड गोपी नगर शिव मंदिर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर समिति सदस्यों ने रामगढ़ कैंट सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह का शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर स्वागत किया। सभी ने भरोसा जताया कि वे रामगढ़ कैंट क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। साथ ही प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में भी सहयोग के लिए सराहना किया। स्वागत समारोह के लिए अनमोल सिंह ने सभी का आभार जताया। कहा कि छावनी परिषद रामगढ़ उपाध्यक्ष के रुप में लंबे समय तक शहर की जनता का सेवा करने का मौका मिला था। यहां की समस्याओं से भलिभांति वाकिफ हूं। इसे देखते हुए सांसद ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है। उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा। सांसद और जनता के बीच मजबूत सेतू के रुप में कार्य करने की बात कही। स्वागत समारोह में रानी मिश्रा, रिंकी शर्मा, सोनी, अरुणा जोशी, उषा मुखर्जी, रुक्मिणी, नेहा, पूजा गौतम, रीना उपाध्याय, ललिता, शशि रानी, सोनो वर्णवाल, रूबी दिनकर, नेहा तिवारी, विभा शर्मा, शालिनी तिवारी, मंजू साव, पिंकी जयसवाल, बिंदा यादव, सोनी मिश्रा, रीना शर्मा, प्रतिमा देवी, रुमा चटर्जी आदि मौजूद थी।

कैंट सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह का स्वागत करते महिलाएं।
Exit mobile version