Site icon झारखंड+

जमुआ: प्रखण्ड मुख्यालय के सारे कार्यालयो का किया औचक निरीक्षण । जनप्रतिनिधि

गिरिडीह (ब्रह्मदेव कुमार वर्मा): जमूआ प्रखण्ड मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों को पंचायत प्रतिनिधियों ने औचक निरीक्षन किया। निरीक्षण के दौरान कई चौकाने वाले तथ्य मिले। कई मिले गायब,कई कार्यालय में ताला लटके मिले जनप्रतिनिधि हुए गुस्से से हुए लाल। आधे से ज्यादा कार्यालय बन्द पाए गए। बी डी ओ कार्यालय में बी डी ओ सहित सभी कर्मी मौजूद दिखे। वही अंचल कार्यालय में अधिकांश कर्मी गायब मिले। कम्प्यूटर ऑपरेटर भी गायब मिले। नाजिर अपने कक्ष में मिले दोनो महिला कर्मी अंचल कार्यालय में अपने जगह पर मिली। मनरेगा में बी पी ओ थे, तो कम्प्यूटर कक्ष में 7 में से 3 ही ऑपरेटर मौजूद थे। सी डी पी ओ ऑफिस में मात्र दो कर्मी एवं एक कम्प्यूटर ऑपरेटर छोड़ कोई थे ही नही। एम ओ उपस्थित थे, पेयजल स्वच्छता में अमित वर्मा उपस्थित थे। कल्याण विभाग के कार्यालय बन्द थे।

जांच का जनता ने किया स्वागत

जांच टीम में प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, जीप सदस्य संजय हजरा, पंसस अंजन सिन्हा, मो अब्दुल गफूर, पूर्व पन्स रामानन्द सिंह, पन्स प्रतिनिधि पंकज यादव, खरगडीहा के मुखिया सुनील साव भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव एवं भरतीय मजदूर संघ के रूपलाल दास सहित कई लोग थे इस जांच को जहां आम अवाम ने स्वागत किया वहीं लापरवाही में संलिप्त कर्मियों में हड़कम्प है।

Exit mobile version