झारखंड+

हजारीबाग: भाजपा ने किया हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान


हजारीबाग में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही झामुमो-कांग्रेस व राजद की गठबंधन वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा हम जब तक इस सरकार को सत्ता से बाहर नहीं करेंगे, तब तक चैन की नींद नहीं सोएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वह राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखे

राज्य में हर तरफ अवैध खनन,भ्रष्टाचार,लूट, बेरोजगारी,बलात्कार,हत्या समेत अनेक काली करतूतों से राज्य सरकार ने पूरे देशभर में झारखंड को शर्मसार किया है।



महाठगबन्धन के झांसे में आकर जनता ने इन्हें मौका दिया था लेकिन अब राज्य की जनता हेमंत सरकार से निजात पाना चाहती है।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कार्यसमिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version