झारखंड+

रामगढ़: गोला में वन महोत्सव का आयोजन, विधायिका ममता देवी हुई शामिल, लोगो को किया जागरूक

पेड़ पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है : ममता देवी

रामगढ़(सौरभ नारायण सिंह):- गोला प्रखंड के तिरला में वन क्षेत्र गोला के द्वारा 73वां वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रामगढ़ विधायिका ममता देवी शामिल हुई। वन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचने पर वन पदाधिकारी गोला के द्वारा विधायक ममता देवी जी एवं अन्य अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि ममता देवी के द्वारा पौधारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायिका ममता देवी ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन का कल्पना नहीं किया जा सकता है हर व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष कम से कम 5 पेड़ जरूर लगाने का संकल्प लेना चाहिए तभी हम आने वाले अपने पीढ़ी को सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं। साथ ही विधायिका ने वन के महत्व को उपस्थित लोगों को बताते हुए कहा कि आज वनों की कटाई की वजह से जंगल में रहने वाले सभी पशु पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं खास करके जंगली हाथी आज गांव की ओर रुख कर गए हैं, जिसके वजह से गांव में रहने वाले सभी मनुष्य को एवं उनके फसलों को काफी क्षति पहुंचा रहे। अगर उन जंगली हाथियों को जंगल में ही खाने पीने का वस्तु मिल जाता तो वह गांव की ओर नहीं आते। भविष्य में वनों की कटाई ना हो इसके लिए हर व्यक्ति को आगे आने की आवश्यकता है। वन बचेगा तभी सभी पशु पक्षी सुरक्षित रहेंगे।

जिले में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

वन पदाधिकारी रामगढ़ के द्वारा बताया गया कि पूरे जिले में दस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया जिसमें बोला वन क्षेत्र अंतर्गत दो लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में जंगली हाथियों के द्वारा क्षति पहुंचाए गए आश्रितों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया। सभी आश्रितों को विधायक ममता देवी के द्वारा चेक दिया गया । कार्यक्रम में गोला सूत्री अध्यक्ष राम विनय महतो, गोला प्रमुख गीता देवी उप प्रमुख 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज कोटवार बेटूलकला मुखिया जाकिर अख्तर चाड़ी मुखिया 20 सूत्री सदस्य गौरी शंकर महतो कपिल महतो रामप्रसाद करमाली मानिक पटेल परमेश्वर महथा तस्लीम अंसारी जितेंद्र साहू सचिन महतो माशूक अंसारी पिंगलेश्वर महतो प्रमोद महतो वन विभाग के सभी अधिकारी गण एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

https://jharkhandplus.com/wp-content/uploads/2022/07/VID-20220726-WA0005.mp4
Exit mobile version