झारखंड+

झारखंड: घर के कैंपस में पेड़ लगाकर रखने से प्रत्येक पेड़ पर 5 यूनिट बिजली फ्री

झारखंड के शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग अगर अपने घर के कैंपस में पेड़ लगाते हैं और उनका संरक्षण करते हैं तो उनको प्रत्येक पेड़ पर 5 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। मुख्यमंत्री की यह पहल काफी अच्छी है और यह झारखंड के पर्यावरण में सुधार लाने में काफी कारगर साबित हो सकता है।

रांची के पुनदाग में 73वें वन महोत्सव का आयोजन

राजधानी रांची के पुनदाग में आयोजित 73वें वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बहुत बड़ी घोषणा की मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज की शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग अगर अपने घर के कैंपस में पेड़ लगाते हैं और उसका संरक्षण करते हैं तो झारखंड सरकार प्रत्येक पेड़ पर 5 यूनिट तक की बिजली फ्री देगी। साथी ही साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र को हरा-भरा करने के लिए आवश्यक है कि हम पेड़ लगाएं। मुख्यमंत्री ने आगे अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति से बड़ा धनवान, न कोई इस धरती पर है, न कोई होगा। प्रकृति से ही हम हैं। इसलिए पर्यवारण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज जरूर हम वन महोत्सव मना रहे हैं मगर हमें हर दिन जल-जंगल-जमीन को संरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। तभी इंसान रहेगा, तभी आदिवासी समृद्ध रहेगा।

मुख्यमंत्री का ट्वीट

वन विभाग का साल 2022 में 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वन विभाग ने वर्ष 2022 में दो करोड़ से अधिक पौधा पूरे राज्य में लगाने का लक्ष्य तय किया है। वन क्षेत्र के 5 किमी के दायरे से आरा मिल भी हटा दिया जाएगा। जंगलों की कटाई को लेकर कई बार ग्रामीणों ने सीधे खबरें दीं हैं। जंगल के बीच में आरा मिल का होना पदाधिकारियों की जानकारी के बिना संभव नहीं है। यह षड्यंत्र व्यक्तिगत हितों के लिए रचा जा रहा है।

Exit mobile version