झारखंड+

गंदगी के बीच जी रहे हैं हेन्हों के निवासी,नगर पंचायत नही लेती सुध:- किरण देवी

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) :- झामुमो नेत्री सह नगर पंचायत अध्यक्ष की पूर्व प्रत्याशी किरण देवी ने रविवार को हेन्हो सही आधा दर्जन गावों का दौरा किया,दौरा के दौरान ग्रामीणों से मिल कर ग्रामीण की विभिन्न समस्याओं को सुना और हल और हल भी किया।
गंभीर समस्याओं को जल्द ही हल करने का अस्वशान दिया है।
हेन्हाे बस्ती दौरा के दौरान झामुमो नेत्री किरण देवी ने देखा की शिवचन प्रसाद,प्रभु साव,गौरी साव, मन्नू साव तथा बैजनाथ प्रसाद के आवास के बाहर सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा है,और आने जाने वाले राहगीर नाक मूंद कर सड़क को पार कर रहे हैं।
पैदल आने जाने वाले राहगीर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है खास कर दिक्कतों का सामना वहा रहने वाले शहरी छेत्र के लोग जमे गंदे नाले की पानी तथा पानी से उठ रहे दुर्गंध से परेशान हैं।


किरण देवी ने वहा के वासियों से बात कर इस समस्या के बारे जानना चाहा तो एक महिला ने बताया की ये समस्या हर साल बरसात में होती है और ये आज तक नगर पंचायत इसका समुचित व्यवस्था नहीं कर पाई,महिला ने बताया की हम गंदगी में जीने को मजबूर हैं,क्या करे कोई हमारी सुनता ही नही।
किरण देवी ने बताया की 4 वर्ष नगर पंचायत बीत जाने के बाद भी छेत्र में इस तरह की समस्या होना वर्तमान अध्यक्षा की बहुत बड़ी नाकामी है।

Exit mobile version