Site icon झारखंड+

धनबाद: पुलिस ने बड़ी घटना को किया विफल, एक अपराधी ढेर, दो पकड़ाए, बाइक और हथियार बरामद

धनबाद : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड पर मुथुट फाइनेंस बैंक में मंगलवार 6 सितम्बर की सुबह लगभग 10 बजे हथियार से लैस 5 डकैत घुस गए। तभी बैंक मोड़ पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रमोद सिंह दल बल के साथ पंहुचे और सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस को देख डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। गोली लगने से एक डकैत घटनास्थल पर ही ढेर हो गया। गुंजन ज्वेल्स में लूटपाट के 2 दिन बाद ही लुटेरों के दूसरे प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया।

https://jharkhandplus.com/wp-content/uploads/2022/09/VN20220906_192924.mp4

सूचना मिलने पर एसएसपी संजीव कुमार, एसपी रेशमा रमेशन, डीएसपी अरविन्द कुमार सिन्हा सहित कई थाना की पुलिस भी पंहुची। पुलिस की गोली से मृत डकैत के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है। बैंक मोड़ थाना प्रभारी ने कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत पंहुचे और कार्रवाई शुरू की। सर्च के दौरान उनकी ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई और एक को मार गिराया गया।

दो डकैतों की खोज में जुटी पुलिस

पुलिस की दबिश पर अपराधी भागने लगे, जिसमें दो लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि दो लोग भागने में सफल रहे। पुलिस भागे अपराधियों की खोज में जुटी हुई है। पकड़े गए दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके से दो बाइक और हथियार भी बरामद किये हैं।

Exit mobile version