Site icon झारखंड+

झारखंड: चंपई सोरेन आज लेंगे सीएम पद की शपथ।

रांची: झारखंड में अब सियासी सस्पेंस खत्म होते दिख रहा है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है, और नई सरकार के गठन के लिए राजभवन से बुलावा भी आ गया है। विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन आज शुक्रवार 2 फरवरी को सीएम पद की शपथ लेंगे। साथ ही फ्लोर टेस्ट के लिए 10 दिन का समय भी दिया गया है।

कौन कौन लेंगे सपथ?

चंपई सोरेन के साथ और कितने लोग मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन को अगले 10 दिनों में अपनी सरकार का बहुमत विधानसभा में साबित करना होगा।

इससे पहले गुरुवार को चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के साथ राजभवन में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एक दिन की प्रतीक्षा के बाद जेल गये पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वफादार चंपई सोरेन को शपथ लेने और फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत प्रदर्शित करने का आदेश दिया।

Exit mobile version