Site icon झारखंड+

रांची: प्रेम प्रसंग में सगे भाई- बहन की धारदार हथियार से हत्या, मां की हालत गंभीर

राजधानी के पंडरा थाना क्षेत्र के जनकनगर रोड नंबर -चार में अपराधियों ने धारदार हथियार से सगे भाई-बहन की हत्या कर दी गई है।
जबकि घटना में उनकी माँ गंभीर रूप से घायल हो गयी है। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान प्रवीण उर्फ़ ओम और श्वेता के रूप में की गयी। प्रवीण नवमीं (14) जबकि श्वेता (17) बारहवीं की छात्रा थी।
दोनों डीएवी बरियातू के स्टूडेंट थे। पुलिस जांच में जुटी है। एक की गिरफ्तारी की खबर है।
बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में भाई- बहन की हत्या कर दी गई है।
हत्‍यारोपी सनकी प्रेमी किशोरी से प्यार करता था। लेकिन किशोरी ने उससे दूरी बना ली थी। जिससे नाराज प्रेमी ने अपने दो साथियों की मदद से यह हमला कर दिया।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि तड़के लगभग चार बजे 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा श्वेता सिंह और उसके 14 वर्षीय भाई प्रवीण कुमार उर्फ ओम की उनके घर में घुसकर हथौड़े और चाकू से हमला कर से हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि अपराधियों के हमले में दोनों मृतकों की मां चंदा देवी (40 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गयीं, जिन्हें राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

झा ने बताया कि मारे गये भाई-बहन के पिता संजीव कुमार सिंह अबू धाबी में नौकरी करते हैं। श्वेता और प्रवीण अपनी मां चंदा देवी के साथ जनक नगर स्थित एक किराए के मकान में रहते थे।

पुलिस जांच में हत्या को लेकर प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आया है।

Exit mobile version