Site icon झारखंड+

कोडरमा : अज्जू सिंह बने जेएमएम के 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष

कोडरमा (श्रीकांत पांडे ): चंदवारा प्रखंड के अज्जू सिंह सिंह को उनके कार्य क्षमता एवं उनकी लोकप्रियता देखकर पार्टी आलाकमान ने उन्हें चंदवारा प्रखंड का 20 सूत्री अध्यक्ष बना दिया है। वही अज्जू सिंह ने बताया कि पार्टी ने जो हमें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है मैं उसको पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा तथा जनता के समस्याओं को निदान करने का प्रयास करूंगा। पार्टी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे देने के लिए मैं झारखंड के मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, साथ ही बरही विधानसभा के विधायक उमाशंकर अकेला जी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कोडरमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकू सहाय को आभार व्यक्त करता हूं। तमाम गठबंधन साथियों को मिलजुल कर झारखंड सरकार को मजबूत करेंगे और एकजुटता का परिचय देंगे ताकि आने वाले समय जो भी हम लोगों के पार्टी का उम्मीदवार होगा या यूपीए गठबंधन का जो भी उम्मीदवार होगा उसे जीता कर भेजना हम लोगों का कर्तव्य होगा। बधाई देने वालों में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव पूर्व मुखिया नसीम मियां पूर्व मुखिया धीरज कुमार कोडरमा फुटबॉल सचिव नवनीत ओझा बबलू यादव द्वारिका यादव प्रमोद सोनी दिलीप राणा कल्लू सिंह व अन्य ने बधाइयां दी है।

Exit mobile version