Site icon झारखंड+

झारखंड के ऑटो रिक्शा चलाने वाले के बेटे ने रचा इतिहास, बनाया रिकॉर्ड

झारखंड के आदित्य कुमार गौरव ने इतिहास रच दिया है। मनामा बहरीन में आयोजित अंडर 15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में आदित्य कुमार गौरव कांस्य पदक जीतने वाला झारखंड का पहला बालक पहलवान बन गया है।

रामगढ़ जिला के रहने वाले आदित्य कुमार गौरव के पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। वहीं उनकी मां पारा शिक्षिका है। इसके बावजूद अपनी प्रतिभा और जेएसएसपीएस तथा झारखंड राज्य कुश्ती संघ के मार्ग-निर्देशन में अंडर 15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में आदित्य को यह सफलता मिली है। आदित्य खेलगांव के स्पोर्ट अकेडमी से ट्रेनिंग ले रहें हैं। खेल अकेडमी CCL और झारखण्ड सरकार द्वारा चलाया जाता है।

अंतराष्ट्रीय पदक जीतने वाले झारखंड के पहले खिलाड़ी बने

आदित्य कुमार ने अंडर-15 एशियाई रेसलिंग चैंपियनशिप में जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया है। बहरीन के मनामा में अंडर 15 एशियाई रेसलिंग चैंपियनशिप चल रही है। 2 से 10 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शनिवार को शानदार मुकाबला हुआ। जिसमें आदित्य कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी को पटखनी देकर कांस्य अपने नाम किया। इतना ही नहीं इसके साथ ही आदित्य ने इतिहास भी रच दिया है। आदित्य अपनी उम्र के झारखंड के पहले पहलवान खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मेडल भारतीय कुश्ती टीम की झोली में डाला है।

Exit mobile version