Site icon झारखंड+

रामगढ़: आजसू पार्टी के द्वारा NHAI के विरोध में चलाए गए जन समर्थन हस्ताक्षर अभियान ka जनता खुलकर कर रही समर्थन

रामगढ़(सौरभ नारायण सिंह):-चूट्टुपालु घाटी सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए एनएचएआई पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के विरोध में रामगढ़ में जन समर्थन हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। आजसू पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे इस हस्ताक्षर अभियान का जनता खुल कर समर्थन कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत रामगढ़ शहर में सभी जनता के बीच जाकर समर्थन पत्र मैं हस्ताक्षर करवाई गई। मंगलवार को थाना चौक, रामगढ़ में हस्ताक्षर अभियान में लोगो ने चढ़कर हिस्सा लिया और भरमार जनसमर्थन दिया। समर्थन पत्र में संकट मोचन मंदिर के पुजारी धीरज प्रसार जी ने भी हस्ताक्षर किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अनुसूचित जाति महासभा जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, जिला उपाध्यक्ष अरुण महतो, पिछड़ा वर्ग महासभा जिला कार्यकारी अध्यक्ष दीपक साव, नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल नगर सचिव नीरज मंडल, नगर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, नगर परिषद अल्पसंख्यक अध्यक्ष सोमू खान, नगर उपाध्यक्ष अजय महतो, नगर उपाध्यक्ष वीरू सिंह, वार्ड नंबर 2 प्रभारी राकेश सिन्हा, बुद्धिजीवी मंच नगर सचिव बिट्टी सिंह छाबड़ा, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष अजय प्रसाद, सोशल मीडिया प्रभारी डब्ल्यू करमाली कैलाश रजक, बॉबी वर्मा, अभिषेक साव, गौतम करमाली, रोनित सिन्हा सोनू कुमार संजू गुप्ता आदि लोग शामिल हुए।

Exit mobile version