Site icon झारखंड+

रामगढ़: आदिवासी जन परिषद, केंद्रीय युवा मोर्चा कार्यालय का कल होगा उद्घाटन

रामगढ़ (सौरभ नारायण सिंह):- आदिवासी जन परिषद युवा मोर्चा केन्द्रीय कार्यालय का कल उद्घाटन होगा। रांची रोड बीआरएल गेट स्थित कार्यालय का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, महिला मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष शालिनी लकड़ा एवं आदिवासी जन परिषद युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सोमदेव करमाली के हाथों किया जाएगा। आज उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर आदिवासी जन परिषद युवा मोर्चा केंद्र कमेटी के द्वारा अतिथियों के स्वागत को लेकर चर्चा की गई। वही सोमदेव करमाली ने कहा कि केन्द्रीय कार्यालय युवा मोर्चा के द्वारा केंद्र के सभी नेताओं को झारखंडी परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया जाएगा एवं उनके शुभ हाथों से कार्यालय का उद्घाटन होगा।

https://jharkhandplus.com/wp-content/uploads/2022/07/VID-20220730-WA0010.mp4
सोमदेव करमाली, केंद्रीय अध्यक्ष ,आदिवासी जन परिषद युवा मोर्चा

मौके पर केंद्रीय सचिव युवा मोर्चा सुभाष राम करमाली, रामगढ़ जिला प्रभारी प्रदीप करमाली, केंद्रीय प्रवक्ता सुधीर करमाली, केंद्र महासचिव गंभीर करमाली, प्रकाश मुंडा ,रामाशीष करमाली , महावीर करमाली, नंदलाल करमाली, महेश मुंडा ,जगजीवन करमाली, सिकंदरा राजवार , तोषित करमाली, चंद्रशेखर पोद्दार, विककी करमाली,विजय करमाली आदि लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version