Site icon झारखंड+

कोडरमा: आदर्श मध्य विद्यालय चंदवारा ने निकाली तिरंगा यात्रा

कोडरमा (चंदवारा): कल दिन शुक्रवार को पूरे भारत में चल रहे तिरंगा यात्रा को लेकर के आदर्श मध्य विद्यालय चंदवारा के बच्चों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा विद्यालय से शुरू होकर गांवों से होते हुए रांची पटना मार्ग तक निकाली गई। यात्रा के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति का जुनून भरने का प्रयास किया। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारें भी लगाए गए ।

इस मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक प्रेमलता मिश्रा गीतिका सिन्हा वहीं सहायक शिक्षक के रूप में स्कूल में कार्यरत सुखदेव राणा मनोज राणा विजयलक्ष्मी पांडे शोभा कुमारी सागर राणा सकलदेव कुमार गिरजा कुमारी सुरेश रजक सुमन कुमारी एवं विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।

https://jharkhandplus.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220813-WA0053.mp4
Exit mobile version