झारखंड+

कटे ओठ व तालु के मरीजों का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन

सिविल सर्जन ने 10 चयनित मरीजों को भेजा हजारीबाग

इनफिंगा ऑपरेशन स्माइल और स्वयं सेवी संस्था अग्रगति की भूमिका महत्वपूर्ण

मरीजों को हजारीबाग के लिए रवाना करते सिविल सर्जन

रामगढ़ | संवाददाता

ऑपरेशन स्माइल के तहत कटे ओठ व तालु वाले चयनित मरीजों को मंगलवार को नि:शुक्ल ऑपरेशन के लिए हजारीबाग रवाना किया गया। सदर अस्पताल रामगढ़ परिसर में सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने मरीजों के वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कठे ओठ व तालु वाले मरीजों का चयन स्वयंसेवी संस्था अग्रगति द्वारा कराया गया था। जहां मरीजों का चयन किया गया था।इनफिंगा ऑपरेशन स्माइल के सहयोग से कटे ओठ व तालु वाले मरीजों को हजारीबाग के क्षितिज हॉस्पीटल में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इसे लेकर 10 मरीज ऑपरेशन के लिए हजारीबाग गये  एक मरीज के साथ दो लोगों के भोजन तथा लाने ले जाने की नि:शुल्क व्यवस्था संस्था द्वारा की गयी है। मौके पर अग्रगति के मो बेलाल अंसारी, गौतम कुमार शर्मा, हरिनाथ महतो व सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारी व मरीजों के परिजन मौजूद थे।

Exit mobile version