झारखंड+

ओरमांझी थाना में रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पनेश्वर महतो की शिकायत

एचआरईएल प्रबंधन ने अनैतिक दबाव का लगाया आरोप

रामगढ़ | संवाददाता
हजारीबाग रांची एकसप्रेसवे लिमिटेड (एचआरईएल) प्रबंधन ने एक पखवारे पूर्व ओरमांझी थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। इसमें पनेश्वर महतो और मनोहर मुंडा सहित 10-15 साथियों के द्वारा हमारे कार्यालय (टोल प्लाजा, हजारीबाग, रांची रोड) में आकर कर्मचारियों के साथ असभ्य तरीके से बातचीत की। वे अनावश्यक दबाव बनाते हुए अपने लोगों के लिए काम मांग रहे थे। साथ ही बिना अनुमति के काम नहीं करने का धमकी दिया। कार्यालय में बाधा उत्पनन्न करने का आरोप लगाया है। पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक रांची, एनएचएआई परियोजना निदेशक को भी प्रेषित की गई है।

रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पनेश्वर महतो

हक और अधिकार की जारी रहेगी लड़ाई : पनेश्वर महतो

इधर मामले के बाबत झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पनेश्वर महतो ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि पखवारे पूर्व स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर टोल प्लाजा दिन के उजाले में गया था। धमकी देने जैसे सभी सभी आरोप हस्यास्पद है। कंपनी को हरहाल में स्थानीय को रोजगार देना होगा। टोल प्लाजा दोहाकातू पंचायत के बनखेता मौजा में पड़ता है। इसलिए स्थानीय लोगों का नौकरी में अधिकार है। ओरमांझी थाना में झूठी शिकायत की गई है। इससे डरने वाला नहीं हूं बल्कि स्थानीय लोगों के लिए और दृढ़ होकर मजबूती से लड़ाई होगी। स्थानीय लोगों के लिए लड़ना यदि अपराध है तो यह बार-बार करेंगे। पनेश्वर महतो झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हैं। जो 2024 में चुनाव लड़कर 70 हजार वोट ला चुके हैं।

Exit mobile version